Hindi Department - Sarita Chouhan

 हम और हमारा गणेशोत्सव


वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥




अर्थात श्रीगणेश जो घुमावदार सूंड वाले हैं,जिनका विशालकाय शरीर है और जो करोड़ों सूर्यों के प्रकाश के समान दिखते हैं, वे हमारे हर कार्य को बिना किसी बाधा के संपन्न करें।हमारे देश में किसी भी शुभ कार्य को प्रारंभ करने से पहले गणेश जी का पूजन किया जाता है। गणेशोत्सव मुख्य रूप से ‘महाराष्ट्र’ में मनाया जाने वाला उत्सव है,परंतु वर्तमान में यह देश के अनेक भागों में धूमधाम से मनाया जाता है। गणेशोत्सव के पौराणिक महत्त्व से तो हम सभी अवगत हैं परंतु इसका ऐतिहासिक महत्त्व भी कम नहीं है।
            

                                 
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने गणेशोत्सवको जो स्वरूप दिया उससे गणेश राष्ट्रीय एकता के प्रतीक बन गए। तिलक के प्रयास से पहले गणेश पूजा परिवार तक ही सीमित थी।उन्होंने गणेश पूजा को सार्वजनिक महोत्सव का रूप देते समय उसे केवल धार्मिक कर्मकांड तक ही सीमित नहीं रखा,बल्कि आज़ादी की लड़ाई, छुआछूत दूर करने और समाज को संगठित करने तथा आम आदमी का ज्ञानवर्धन करने का जरिया बनाया और उसे एक आंदोलन का स्वरूप दिया। इस आंदोलन ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


गणेशोत्सव काल के बदलाव से भी सदैव ही अप्रभावित रहा है। स्वतंत्रता काल में इस उत्सव ने लोगों को जोड़ने का का कार्य किया,तो वर्तमान में भी यह उत्सव कोरोना की सीमाओं में रहकर लोगों को प्रेरित करता है ।आज हम सभी इस बात को समझ गए हैं कि सादगीपूर्ण तरीके से भी गणराया का आगमन तथा विसर्जन किया जा सकता है। श्रीगणेश अपने भक्तों को समझाते हुए यही कहना चाहते हैं कि मैं हमेशा उनके साथ ही हूँ।

यह उत्सव हमें प्रेरणा देने के साथ-साथ संपूर्ण प्रकृति को भी सँभालने की सीख देता है।



सरिता चौहान

हिंदी शिक्षिका

माध्यमिक विभाग



Comments

  1. वर्तमान स्थिति के साथ जोड़ते हुए गणेश उत्सव के संदर्भ में बहुत ही सुंदर ढंग से लिखा गया है

    ReplyDelete
    Replies
    1. GANPATI BAPPA MORYA 🙏
      MANGAL MURTI MORYA 🙏

      Delete
  2. Ganpati Bappa Morya

    ReplyDelete
  3. बहुत ही महत्वपूर्ण जानकरी है। धन्यवाद।

    ReplyDelete
  4. गणपति बप्पा मोरया

    ReplyDelete
  5. Ganpati bappa morya!!! 🙏🙏🙏

    ReplyDelete
  6. Ganpati Bappa Morya Mangal Murti Morya

    ReplyDelete
  7. Ganpati Bappa morya
    Pudchya varshi lavkar ya

    ReplyDelete

  8. ganpati bappa morya ganpati bappa morya
    ganpati bappa morya ganpati bappa morya
    ganpati bappa morya ganpati bappa morya
    ganpati bappa morya ganpati bappa moryaganpati bappa morya ganpati bappa morya
    ganpati bappa morya ganpati bappa moryaganpati bappa morya ganpati bappa morya
    ganpati bappa morya ganpati bappa moryaganpati bappa morya ganpati bappa morya
    ganpati bappa morya ganpati bappa moryaganpati bappa morya ganpati bappa morya
    ganpati bappa morya ganpati bappa moryaganpati bappa morya ganpati bappa morya
    ganpati bappa morya ganpati bappa morya

    ReplyDelete
  9. Ganpati bappa morya bolnese kuch nahi hoga unhe sacche man se bulao sab mano kamnaye puri hoge Toh sacche man se bole Ganpati bappa mourya



    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

DT-MUN (DAV Thane Model United Nations)

DAV UNITED FESTIVAL